एजेंसी न्यूज

संभाजी भिडे बोले, अयोध्या के मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान राम की मूर्ति की मूछें होनी चाहिए

हिंदुत्व नेता संभाजी भिड़े (Sambhaji Bhide) ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित मंदिर में भगवान राम (Lord Ram) की मूर्ति की मूछें होनी चाहिये. अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर का भूमि पूजन होना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है. भिड़े ने पुणे के नजदीक सांगली में पत्रकारों से कहा, मैंने गोविंद गिरिजी महाराज (मंदिर न्यास के एक न्यासी) से कहा है कि आप राम और लक्ष्मण की जिस मूर्ति की स्थापना करने जा रहे हैं, उनकी मूछें होनी चाहिये. भिड़े ने कहा, अगर आप यह भूल (भगवान राम की मूर्ति में मूछें न होना) नहीं सुधारते हैं, तो भगवान राम के मेरे जैसे भक्तों के लिये मंदिर का कोई अर्थ नहीं है.

संभाजी भिडे बोले, अयोध्या के मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान राम की मूर्ति की मूछें होनी चाहिए
संभाजी भिड़े (Photo Credit- PTI)

पुणे:- हिंदुत्व नेता संभाजी भिड़े (Sambhaji Bhide) ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित मंदिर में भगवान राम (Lord Ram) की मूर्ति की मूछें होनी चाहिये. अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर का भूमि पूजन होना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है. भिड़े ने पुणे के नजदीक सांगली में पत्रकारों से कहा, मैंने गोविंद गिरिजी महाराज (मंदिर न्यास के एक न्यासी) से कहा है कि आप राम और लक्ष्मण की जिस मूर्ति की स्थापना करने जा रहे हैं, उनकी मूछें होनी चाहिये. भिड़े ने कहा, अगर आप यह भूल (भगवान राम की मूर्ति में मूछें न होना) नहीं सुधारते हैं, तो भगवान राम के मेरे जैसे भक्तों के लिये मंदिर का कोई अर्थ नहीं है.

उन्होंने मंदिर स्थल पर भूमि पूजन से पहले कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की एक तस्वीर की पूजा की जानी चाहिये. शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान के प्रमुख भिड़े ने लोगों से पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन के दिन को दीपवाली और दशहरा की तरह जश्न मनाने की अपील की. राकांपा प्रमुख शरद पवार ने हाल ही में कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर बन जाने से कोविड-19 महामारी खत्म हो जाएगी. यह भी पढ़ें:- Ram Mandir Bhumi Pujan: पीएम मोदी भूमि पूजन के लिए 5 अगस्त को साढ़े 12 बजे पहुंचेंगे अयोध्या, इकबाल अंसारी और नेपाल के संत भी होंगे शामिल.

शरद पवार के इस बयान पर भिड़े ने कहा कि वह एक सम्मानित व्यक्ति हैं और उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिये था. भिड़े ने कहा, पवार को भूमि पूजन कार्यक्रम में जाना चाहिये, भले ही उन्हें निमंत्रण न मिला हो. वह वहां पूरे महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).