Bihar Flood Update: बिहार में बाढ़ से अबतक 16 जिलों के 77.18 लाख लोग प्रभावित, अबतक 24 व्यक्तियों की हुई मौत
बिहार में बाढ़ से अबतक 16 जिलों के 7718788 लोग प्रभावित हो चुके हैं. आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक के 16 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले के 127 प्रखंडों के 1271 पंचायतों की 7718788 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.