West Bengal Lockdown: पश्चिम बंगाल में लागू पूर्ण लॉकडाउन का कोलकाता में सख्ती से पालन, कुछ जिलों में नियमों का किया गया उल्लंघन
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू पूर्ण लॉकडाउन के दौरान बृहस्पतिवार को कोलकाता में आम जनजीवन प्रभावित रहा. वहीं राज्य के कुछ जिलों में लॉकडाउन पाबंदियों के उल्लंघन के मामले भी सामने आए. इसके अलावा 2,974 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,47,775 हो गई है.