संयुक्त राष्ट्र, 27 अगस्त संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ‘द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी)’ को ऑनलाइन संबोधित करते हुए भारत और अन्य जी-20 देशों से कोविड-19 से उबरने के लिये स्वच्छ एवं टिकाऊ उपायों में निवेश की बात दोहराएंगे।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि गुतारेस 28 अगस्त को 19 वां दरबारी सेठ मेमोरियल व्याख्यान देंगे। इसका आयोजन सतत विकास और जलवायु से संबंधित मुद्दों से जुड़े ‘थिंक टैंक’ .. ‘टेरी’ कर रही है।
यह भी पढ़े | कीड़े-मकौड़े मारने वाली दवाओं में मिलने वाली सामग्री COVID-19 से कर सकती है बचाव: अध्ययन.
इस व्याख्यान का शीर्षक ‘नवीकरणीय का उदय: एक स्थायी भविष्य पर प्रकाश’ है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान गुतारेस एक बार फिर ‘‘ भारत सहित सभी जी-20 देशों से कोविड-19 महामारी से उबरने के लिये स्वच्छ एवं टिकाऊ उपायों में निवेश करने’’ को कहेंगे।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 2,94,638, अब तक 6 हजार 274 लोगों की हुई मौत.
अमेरिका, रूस, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब सहित 19 देश जी-20 का हिस्सा हैं। इसके अलावा यूरोपीय संघ भी इसमें शामिल है।
कार्यक्रम में गुतारेस मेमोरियल व्याख्यान देंगे और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर अध्यक्षीय भाषण देंगे।
‘टेरी’ ने वार्षिक व्याख्यान की शुरुआत 2002 में, संस्थान के संस्थापक दरबारी सेठ की याद में की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY