Durga Puja 2020: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले-दुर्गा प्रतिमाओं पर नहीं रहेगा छह फीट ऊंचाई का प्रतिबंध
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में दुर्गा उत्सव में स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं पर छह फीट ऊंचाई का प्रतिबंध नहीं रहेगा. मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए शनिवार को कहा, ‘‘दुर्गा उत्सव में स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं पर छह फीट ऊंचाई का प्रतिबंध नहीं रहेगा.’’