देश की खबरें | प्रयागराज: इफको के फूलपुर संयंत्र में गैस रिसाव, सहायक प्रबंधक व उप प्रबंधक की मौत, 16 अन्य प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में फूलपुर स्थित इफको के उर्वरक संयंत्र में अमोनिया गैस के रिसाव की घटना में सहायक प्रबंधक और उप प्रबंधक की मौत हो गई। जबकि 16 अन्य कर्मचारी प्रभावित हुए। कंपनी ने बुधवार को बताया कि हालांकि, रिसाव को जल्द रोक दिया गया और कुछ ही समय में स्थिति सामान्य हो गई।