देश की खबरें | पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की एडिटर्स गिल्ड ने कड़ी निंदा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने किसानों की गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड तथा उस दौरान हुई हिंसा की रिपोर्टिंग करने पर वरिष्ठ संपादकों एवं पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज करने के कदम की शुक्रवार को कड़ी निंदा की और इसे मीडिया को ‘‘डराने-धमकाने, प्रताड़ित करने तथा दबाने’’ का प्रयास बताया।