देश की खबरें | भारत में कुछ अकाउंट पर रोक लगाई, लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन जारी रखेंगे : ट्विटर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बुधवार को कहा कि भारत सरकार द्वारा ‘‘केवल भारत में ही’’ कुछ आकउंट को बंद करने के निर्देश के तहत उसने कुछ आकउंट पर रोक लगायी है। हालांकि, नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं, राजनीतिज्ञों एवं मीडिया के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक नहीं किया है क्योंकि ऐसा करने से अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार का उल्लंघन होगा।