देश की खबरें | ईंधन के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी बंद 20 फरवरी को
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डरों के दामों में लगातार हो रहे वृद्धि के विरोध में शनिवार को आधे दिन के प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया है और जनता से इसमें शामिल होने की अपील की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को जारी अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आज जनता परेशान है। सरकार जनता को राहत देने की बजाय कर वसूल करने में लगी है।’’