देश की खबरें | मेरठ में किसान महापंचायत में प्रियंका ने कहा : जब तक दम है, तब तक लड़ूंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को किसानों से दिल्ली सीमा की तरह प्रत्येक गांव में आंदोलन करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि ‘‘जब जब आप संकट में होंगे, कांग्रेस आपके साथ खड़ी होगी, आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है और जब तक मुझमें दम है, मैं आपके साथ लड़ूंगी।’’