देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में पिछले एक वर्ष में हुई साइबर धोखाधड़ी का विवरण तलब
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल), लखनऊ को निजी हलफनामा दाखिल कर उनसे एक साल के भीतर साइबर धोखाधड़ी संबंधी दर्ज प्राथमिकी की संख्या, जांच की वर्तमान स्थिति, फर्जी तरीके से निकाली गई रकम, पीड़ित की डूबी रकम की वसूली और इस तरह की धोखाधड़ी रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों का ब्यौरा देने को शुक्रवार को कहा।