Jharkhand Unlock: दूकानों, रेस्टोरेंट को रात आठ बजे तक खुलने की छूट, राज्य के अंदर ई-पास अनिवार्य नहीं, जानें और कहां मिली रियायतें
झारखंड में कोविड-19 के तेजी से कम होते मामलों के बीच राज्य सरकार ने ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से लागू लॉकडाउन में छूट देते हुए एक जुलाई से रविवार को छोड़कर सभी दूकानों को रात्रि आठ बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है. इसके अलावा सिनेमा हॉल, बार, मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां को भी राज्य में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने तथा राज्य के भीतर बसों के परिचालन की अनुमति दी गई है.