देश की खबरें | मिजोरम के लोगों ने असम की 1,800 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा किया: हेमंत विश्व सरमा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि पड़ोसी राज्य मिजोरम के लोगों ने असम के तीन जिलों में लगभग 1,800 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। मुख्यमंत्री का बयान ऐसे समय आया है जब मिजोरम के लोगों द्वारा कथित तौर पर असम के कछार जिले में जमीन पर कब्जा करने की पृष्ठभूमि में दोनों राज्यों के बीच तनाव की स्थिति है।