विदेश की खबरें | बिग बैंग : हम इसे कैसे 'सुनने' की कोशिश कर रहे हैं, खुल सकता है एक नयी भौतिकी का रहस्य
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कैम्ब्रिज 19 जुलाई (द कन्वरसेशन) ब्रह्मांड की शुरूआत में 14 अरब साल पहले दरअसल क्या हुआ था, यह भौतिकी के सबसे महान रहस्यों में से एक है - इसकी जांच करने का कोई आसान तरीका नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, अपने शुरुआती चरणों में, ब्रह्मांड एक घने प्लाज्मा से भरा हुआ था - यह आवेशित कणों से बनी एक ऐसी गैस थी, जिसमें इलेक्ट्रॉनों और प्रोटॉन (कण जिनमें न्यूट्रॉन के साथ परमाणु नाभिक शामिल होते हैं)शामिल थे। फोटॉन (प्रकाश के कण) इस मिश्रण में फंसे हुए थे और अन्य कणों से टकराते रहते थे, क्योंकि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था।