देश की खबरें | सीबीएसई परिणाम: दसवीं में 57 हजार छात्रों ने हासिल किये 95 प्रतिशत से अधिक अंक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अनुसार, कक्षा 10 में 57,000 से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 90 से 95 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करने वाले की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है। पिछले साल की तुलना में दोनों श्रेणियों में छात्रों की संख्या में क्रमशः 38 प्रतिशत और नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।