ताजा खबरें | डिंपल यादव का भाजपा पर पलटवार, कहा, 'हमें गर्व है अपने परिवार पर'
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर परिवारवाद का आरोप लगाये जाने पर पलटवार करते हुए डिंपल यादव ने यहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा,''हमें गर्व है अपने परिवार पर, हमें गर्व है समाजवादी परिवार और अपने गठबंधन के साथियों पर, जो मिलकर चुनाव लड़ रहे और उत्तर प्रदेश में एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं।''