देश की खबरें | राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में ‘दीप’ ई लाइब्रेरी मील का पत्थर साबित होगी : अन्नपूर्णा देवी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के सुदूरवर्ती इलाकों के विद्यार्थियों तक डिजिटल माध्यम से पुस्तकालय की पहुंच सुनिश्चित करने के लिये राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनओआईएस) ने डिजिटल शिक्षा एवं ई संसाधन प्लेटफार्म (दीप) शुरू किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनओआईएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 'दीप' की शुरूआत की । इस प्लेटफार्म पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिका, दस्तावेज, शैक्षिक विषयों पर अध्ययन सामग्री, ज्ञानवर्धक पुस्तकें आदि उपलब्ध होंगी।