देश की खबरें | कुत्ते के काटने से भैंस की मौत पर ग्रामीणों में रेबीज का भय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के एक गांव में भैंस और उसके बच्चे की मौत पागल कुत्ते के काटने के कारण हो गई। इस खबर के गांव में पहुंचते ही वहां के निवासी डर के मारे अस्पताल में रेबीज रोधी इंजेक्शन लगवाने पहुंच गए, क्योंकि इसी भैंस के दूध से बनाये गये छांछ का इस्तेमाल एक मृत्यु भोज में किया गया था।