देश की खबरें | नानार रिफाइनरी विरोध मामला: आदित्य ठाकरे ने परियोजना को स्थानांतरित करने की वकालत की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोमवार को कहा कि रत्नागिरी जिले के नानार में ठप पड़ी तीन लाख करोड़ रुपये की प्रस्तावित रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स (आरपीसी) परियोजना को किसी ऐसे स्थान पर स्थानांतरित करना चाहिए, जहां लोग इसके खिलाफ नहीं हों।