विदेश की खबरें | पाक में विपक्ष सत्ता राष्ट्रपति को हटाने व नवाज शरीफ की वापसी के एजेंडा पर कर रहा काम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में विपक्ष ने शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान के जरिये प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से बेदखल कर दिये जाने की स्थिति में एक नयी सरकार के गठन के लिए अपनी शुरूआती बातचीत पूरी कर ली है। साथ ही, वह (विपक्ष) राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को पद से हटाने और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ब्रिटेन से वापसी की योजनाओं पर जोरशोर से काम कर रहा है। मीडिया में शुक्रवार को आई एक खबर में यह बताया गया है।