देश की खबरें | सीजेआई रमण ने जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बृहस्पतिवार को लिखा कि यह नरसंहार अत्याचार का सामना करने के लिए ‘‘महान बलिदान का प्रतीक’’ है और आजादी के लिए चुकायी गई भारी कीमत की याद दिलाता है, जिसे संरक्षित किया जाना चाहिए।