Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 293 अंक चढ़ा, फिर बिकवाली ने पकड़ा जोर
प्रमुख शेयर सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त हुई, हालांकि बाजार इसे बरकरार नहीं रख सका. इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 293.15 अंक बढ़कर 57,459.89 अंक पर, जबकि निफ्टी 102 अंक चढ़कर 17,275.65 अंक पर पहुंच गया.