फेसबुक पर लोगों से दोस्ती करके ठगी करने वाले साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़: पुलिस
पुलिस ने उनके पास से 1.39 लाख रुपये नकद, 40 मोबाइल फोन, 37 सिम कार्ड, 40 बैंक पासबुक, 49 बैंक चेक बुक, 50 एटीएम कार्ड, 11 आधार कार्ड, छह पैन कार्ड, तीन पासपोर्ट और एक प्रिंटर वाला कंप्यूटर भी बरामद किया है. फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) नीतीश अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने आधार कार्ड में पते और अन्य विवरण बदलने के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर का इस्तेमाल किया था.