देश की खबरें | कांग्रेस में ‘एक परिवार, एक टिकट’ की व्यवस्था लागू, टिकट में युवाओं को मिलेगी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने रविवार को ‘बडे सुधारों’ की घोषणा की और यह फैसला किया कि इन सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी में एक समग्र कार्यबल का गठन किया जाएगा तथा ‘एक परिवार, एक टिकट’ का फार्मूला लागू होगा। साथ ही, यह शर्त भी जुड़ी होगी कि परिवार के किसी दूसरे सदस्य को टिकट तभी मिलेगा, जब उसने संगठन के लिए कम से कम पांच साल काम किया हो।