देश की खबरें | कांग्रेस में बड़े सुधारों का ऐलान, जनता से ‘टूटे संपर्क’ को जोड़ने के लिए जमीन पर उतरने का आह्वान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने तीन दिनों के चिंतन शिविर के समापन के बाद रविवार को ‘बडे सुधारों’ की घोषणा की जिनमें मुख्य रूप से पार्टी में युवाओं की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया गया है। पार्टी में ‘एक परिवार, एक टिकट’ का फार्मूला लागू करने, संगठन में हर स्तर पर युवाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने और अगले लोकसभा चुनाव से 50 प्रतिशत टिकट 50 साल से कम उम्र के लोगों को देने का भी फैसला किया गया।