देश की खबरें | मुंडका अग्निकांड: इमारत का मालिक गिरफ्तार, 27 शवों में 19 की पहचान बाकी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली में मुंडका स्थित उस इमारत के मालिक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जहां दो दिन पहले लगी भीषण आग में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मृतकों के परिजनों के लिए इंतजार की घड़ी अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि 19 शवों की पहचान की जानी अब भी बाकी है।