देश की खबरें | यदि अपरिहार्य हो तो ही पाकिस्तान के साथ युद्ध हो, हमने इसके लिए पूरी तरह मना नहीं किया: सिद्धरमैया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहलगाम आतंकवादी हमले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री की टिप्पणी को पाकिस्तानी मीडिया में तूल दिये जाने और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना के बीच सिद्धरमैया ने रविवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने युद्ध के लिए पूरी तरह से मना नहीं किया है, बल्कि उनका मतलब यह था कि युद्ध तभी होना चाहिए जब यह अपरिहार्य हो, क्योंकि यह समाधान नहीं है।