Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा बहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है, जिसके चलते रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन पुल की शटरिंग और 150 फुट का एक भाग पानी में बह गया। वहीं, रामबन और उधमपुर जिलों में हुए भूस्खलन के चलते राजमार्ग को बुधवार को लगातार दूसरे दिन बंद करना पड़ा और इस वजह से सैंकड़ों वाहन फंस गए।