देश की खबरें | हमने शिवसेना नहीं छोड़ी है, राकांपा-कांग्रेस के साथ गठबंधन से उद्धव से मतभेद हुए: बागी विधायक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में गुवाहाटी में डेरा डाले हुए शिवसेना के बागी विधायकों ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है, लेकिन संकेत दिया कि वे महाराष्ट्र विधानसभा में ‘शिवसेना (बालासाहेब)’ नाम से एक अलग समूह के रूप में काम करेंगे। वहीं, दूसरी ओर पार्टी कार्यकारिणी ने मुंबई में एक प्रस्ताव पारित किया कि किसी भी संगठन को शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के नाम का उपयोग नहीं करना चाहिए।