जरुरी जानकारी | 2025 के अंत तक यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर होगा भारत : सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि भारत को वर्ष 2025 के अंत तक यूरिया आयात करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि पारंपरिक यूरिया और नैनो तरल यूरिया का घरेलू उत्पादन देश की वार्षिक मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त रहने की उम्मीद है।