देश की खबरें | छत्तीसगढ़ सरकार ने किया इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 का अनुमोदन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ सरकार ने बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 का अनुमोदन कर दिया। इस नीति के तहत राज्य में दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया, मालवाहक, यात्री वाहन और अन्य श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर विभिन्न छूट और सुविधाएं मिलेंगी। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।