देश की खबरें | भारतीय महिला फुटबॉल टीम फैरो आइलैंड से 2-4 से हारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम को गुरूवार को नार्वे के स्ट्रोमेन में फैरो आइलैंड के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।
नयी दिल्ली, सात जुलाई भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम को गुरूवार को नार्वे के स्ट्रोमेन में फैरो आइलैंड के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।
दोनों टीमें नियमित समय में गोल नहीं कर सकीं जिससे मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।
भारत ने शुरू में दो कॉर्नर हासिल किये लेकिन शैलजा का क्रास प्रतिद्वंद्वी टीम के डिफेंस ने रोक दिया।
भारतीय टीम का यूरोप का यह दौरा आगामी अंडर-17 विश्व कप की तैयारियों का हिस्सा है जिसकी मेजबानी भारत करेगा।
तीस मिनट से ज्यादा का समय हो चुका था और भारत को एक फ्री किक मिली जिस पर डिफेंडर नाकेटा ने शॉट लगाया लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीम की गोलकीपर ने आसानी से इसे लपक लिया।
कुछ मिनट बाद लिंडा कोम सर्टो ने जगह बनाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहीं। नीतू लिंडा ने रिबाउंड पर शॉट लगाया लेकिन यह सीधा गोलकीपर के पास गया।
कोच थॉमस डेनेरबी ने हाफ टाइम के ब्रेक के बाद कुछ बदलाव किये। काजोल डिसूजा और रेजिया देवी ने नेहा और शैलजा की जगह ली।
दोनों टीमों की ओर से प्रयास होते रहे और फिर रैफरी ने चार मिनट का इंजुरी समय जोड़ा।
फिर पेनल्टी शूटआउट में फैरो आइलैंड ने जीत दर्ज की।
इसमें नीतू लिंडा और अनीता कुमारी ने भारत के लिये गोल किये जबकि वर्षिका और काजोल डिसूजा को प्रयास विफल रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

