नयी दिल्ली, सात जुलाई पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के अगले ही दिन शुक्रवार को अपना सरकारी आवास छोड़ देंगे।
नकवी के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
मोदी मंत्रिमंडल से बुधवार को इस्तीफा देने वाले नकवी का राज्यसभा का कार्यकाल आज सात जुलाई को पूरा हो रहा है।
सूत्रों का कहना है कि नकवी शुक्रवार को ही ‘7 सफदरजंग रोड’ स्थित बंग्ला खाली करके एक निजी फ्लैट में शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि उनका कार्यालयी कामकाज अभी इस आवास से अगले कुछ दिनों तक चलता रहेगा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री के तौर पर नकवी इस आवास में एक महीने तक रह सकते हैं, लेकिन वह एक मिसाल पेश करना चाहते हैं और ऐसे में उन्होंने शुक्रवार को ही यह आवास छोड़ने का फैसला किया है।’’
नकवी मोदी सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री थे।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY