देश की खबरें | मध्य प्रदेश : घरेलू बिजली उपभोक्ता को थमाया 3,419 करोड़ रुपए का बिजली बिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की सरकारी बिजली कंपनी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक घरेलू बिजली उपभोक्ता को करीब 3,419 करोड़ रुपए का बिजली बिल थमा दिया। बिल की धनराशि देखकर उपभोक्ता का स्वास्थ्य खराब हो गया। जैसे ही बिजली कंपनी को यह जानकारी मिली, उसने तत्काल बिल में सुधार किया और इसे मानवीय भूल बताया।