विदेश की खबरें | जल चक्र में तीव्र बदलाव, अधिक शक्तिशाली तूफान और भीषण बाढ़ के पीछे है जलवायु परिवर्तन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मैसाचुसेट्स, 30 जुलाई (द कन्वरसेशन) पूरे अमेरिका में जुलाई के उत्तरार्ध में शक्तिशाली तूफान प्रणाली की वजह से अचानक बाढ़ आने की घटनाएं हुईं। इसके चलते रिकॉर्ड बारिश से लेंट लुइस के आसपास के इलाके डूब गए और पूर्वी केंटुकी में जगह जगह भूस्खलन हुआ। इस बाढ़ में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य आपदा में नेवादा की लॉस वेगास इलाका भी बाढ़ में जलमग्न हो गया।