विदेश की खबरें | यूक्रेन अपने कर्ज नहीं चुका पा रहा, अंतरराष्ट्रीय शक्तियां उसे फिर से खड़ा होने में कैसे मदद करें
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोवेंट्री (यूके), तीन अगस्त (द कन्वरसेशन) यूक्रेन में धन की किल्लत बढ़ती जा रही है। रूसी आक्रमण की देश को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, युद्ध के परिणामस्वरूप यूक्रेन की जीडीपी में 35% की कमी आ सकती है। देश के अंतरराष्ट्रीय अनाज निर्यात को गंभीर रूप से बाधित किया गया है, हाल ही में निर्यात को फिर से शुरू करने संबंधी करार के बाद इसके कुछ मौजूदा स्टॉक को निर्यात किए जाने की संभावना है। देश ने पिछले साल 27.8 अरब अमेरिकी डॉलर के कृषि उत्पाद अन्य देशों को भेजे थे, जो इसके कुल निर्यात का 41% है।