देश की खबरें | राज्यों पर करीब 60 लाख करोड़ रुपये की देनदारी : न्यायालय में याचिका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनाप शनाप मुफ्त सौगातें बांटने का विरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय में दायर की गई एक जनहित याचिका में बृहस्पतिवार को कहा गया कि 31 मार्च, 2021 को राज्यों पर 59,89,360 करोड़ रुपये की देनदारी थी और गैर-जरूरी मुफ्त सुविधाओं पर बढ़ता खर्च एक नया खतरा बन गया है।