जरुरी जानकारी | साधारण मांग निकलने से अधिकांश खाद्य तेल-तिलहन के भाव में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. छिटपुट मांग निकलने के कारण सोमवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन इंदौर को छोड़कर सोयाबीन दिल्ली एवं डीगम तेल, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला तेल कीमतों में सुधार देखने को मिला। अगले महीने सोयाबीन फसल आने से पहले इसके डीआयल्ड केक (डीओसी) की मांग प्रभावित होने से सोयाबीन तिलहन (सोया दाना एवं लूज) की कीमतों में गिरावट आई। इस बीच, सामान्य कारोबार के बीच सोयाबीन इंदौर तेल का भाव पूर्वस्तर पर बंद हुआ।