विदेश की खबरें | यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की अमेरिकी कोशिश रूस के पक्ष में, मिलीजुली प्रतिक्रिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए वाशिंगटन के नेतृत्व वाले प्रयास से अब तक जो कुछ सामने आया है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह समझौता रूस के लिए अनुकूल है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को कड़ी फटकार लगाई है, क्रेमलिन की बातों को दोहराया है, तथा इस बात का संकेत दिया है कि कीव को अपना क्षेत्र छोड़ना होगा इसके अलावा उसे नाटो की सदस्यता भी छोड़नी पड़ेगी।