IND vs SL 2nd T20: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को रनों से रौंदा, सीरीज 1-1 से हुई बराबर
अक्षर पटेल (31 गेंद में 65 रन, छह छक्के, तीन चौके) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और सूर्यकुमार यादव (36 गेंद में 51 रन, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ उनकी छठे विकेट की 91 रन की साझेदारी से मेजबान टीम ने जीत की उम्मीद जगाई लेकिन अंतत: आठ विकेट पर 190 रन ही बना सकी. इन दोनों के अलावा शिवम मावी (15 गेंद में 26 रन) ही दोहरे अंक में पहुंच सके.