Senegal Bus Accident: सेनेगल में बस दुर्घटना में 40 व्यक्तियों की मौत, कई अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति मैकी सॉल ने एक ट्वीट में कहा कि हादसा कैफरीन क्षेत्र के गनीवी गांव में तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘मैं गनीबी में आज हुए सड़क हादसे से बहुत दुखी हूं, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’