देश की खबरें | दिल्ली पर सर्दी का सितम : सड़क, रेल, हवाई यातायात प्रभावित; स्कूल बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश की राजधानी दिल्ली हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में है जहां पारा पर्वतीय शहरों चंबा, डलहौली, धर्मशाला और नैनीताल से भी नीचे गिर गया है। सड़कों पर सुबह और शाम कोहरा पसरा रहता है, रेलगाड़ियां घंटों की देरी से चल रही हैं तो हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सर्दी के सितम के चलते स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है और गलनभरी ठंड के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।