देश की खबरें | सानिया मिर्जा : हर हालात का डटकर मुकाबला करने वाली सशक्त खिलाड़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय खेलों के नक्शे पर पहले पहल तिरंगे की छाप छोड़ने वाले खिलाड़ियों में बैडमिंटन में प्रकाश पादुकोण, टेनिस में अमृतराज बंधु, शतरंज में विश्वनाथन आनंद, बिलियर्ड्स में माइकल फरेरा, भारोत्तोलन में मल्लेश्वरी देवी, निशानेबाजी में अभिनव बिंद्रा, एथलेटिक्स में मिल्खा सिंह, पी.टी. ऊषा और भाला-फेंक में नीरज चोपड़ा का नाम सुनहरे हरफों में दर्ज है। महिला टेनिस में सानिया मिर्जा का नाम इस कतार को आगे बढ़ाता है।