देश की खबरें | बांके बिहारी मंदिर के आसपास कॉरिडोर निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन में वृद्धि होगी : हेमा मालिनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वृंदावन स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में हेमा मालिनी ने वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठा. बांकेबिहारी मंदिर के आसपास सरकार द्वारा प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों, व्यापारियों एवं सेवायत गोस्वामी समाज के लोगों द्वारा उठाई जा रही आपत्तियों एवं अन्य तमाम आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि इससे किसी भी वर्ग को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि मंदिर के आसपास कॉरिडोर निर्माण के बाद यहां धार्मिक पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी।