एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर से फिर शुरू हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण 24 घंटे तक निलंबित रहने के बाद रविवार को यहां खालसा कॉलेज मैदान से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

देश की खबरें | कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर से फिर शुरू हुई

जालंधर, 15 जनवरी कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण 24 घंटे तक निलंबित रहने के बाद रविवार को यहां खालसा कॉलेज मैदान से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

चौधरी का रविवार को जालंधर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव धालीवाल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दो बार सांसद रहे 76 वर्षीय चौधरी का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

यात्रा दोबारा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने जालंधर में देवी तालाब मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अपराह्न करीब तीन बजे यात्रा शुरू होने के बाद गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी राहुल गांधी के साथ कुछ दूर तक चले।

सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल मई में पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक परगट सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में भाग लिया। यात्रा का रात्रि विश्राम आदमपुर में होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2023 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).