देश की खबरें | अमेरिका में ‘आई-ड्रॉप’ के इस्तेमाल से आंखों की रोशनी जाने के बाद दो टीम इसके संयंत्र के लिए रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र और राज्य औषधि नियामकों की दो टीम चेन्नई के नजदीक स्थित ‘ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर’ के विनिर्माण संयंत्र का निरीक्षण करेगी। दरअसल, कंपनी की ‘आई ड्रॉप’ के उपयोग से अमेरिका में कथित तौर पर लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने के बाद उसने इस उत्पाद को बाजार से वापस ले लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।