एजेंसी न्यूज

Delhi: आईबी निदेशक के आवास पर सीआरपीएफ के एएसआई ने खुद को गोली मारी, मौत

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसएआई) ने यहां खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक के आवास में एक गार्ड पोस्ट पर अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई.``

Delhi: आईबी निदेशक के आवास पर सीआरपीएफ के एएसआई ने खुद को गोली मारी, मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Twitter)

नयी दिल्ली, 4 फरवरी : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसएआई) ने यहां खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक के आवास में एक गार्ड पोस्ट पर अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुई. उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान 53 वर्षीय राजबीर सिंह के तौर पर की गई है, जो आईबी निदेशक के आवास पर एक गार्ड पोस्ट पर तैनात था. यह भी पढ़ें : हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को आयुर्वेदिक इलाज का खर्च भी मिलेगा

अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को सिंह का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिसके बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2023 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).