Amreli Earthquake: गुजरात के अमरेली में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके
गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में शनिवार सुबह 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
अहमदाबाद, 4 फरवरी : गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में शनिवार सुबह 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि भूकंप सुबह सात बजकर 51 मिनट पर आया और इसका केंद्र अमरेली शहर से 43 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में जमीन की 3.2 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.
जिला आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.’’ अमरेली, अहमदाबाद से करीब 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह भी पढ़ें : Earthquake in Manipur: मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.0 रही तीव्रता
गौरतलब है कि गुजरात के कच्छ जिले में 30 जनवरी को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2023 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

