जरुरी जानकारी | खाद्य तेल-तिलहन में कारोबार का मिला-जुला रुख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को कारोबार का रुख मिला-जुला दिखाई दिया। सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन तथा आवक कम रहने के बीच डीआयल्ड केक (डीओसी) की मांग होने के कारण सोयाबीन तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। जबकि दूसरी ओर बाजार में सस्ते आयातित तेलों की भरमार होने के साथ-साथ देशी तेल-तिलहनों के बाजार में खपने की चिंताओं के बीच सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, बिनौला, कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमतें गिरावट दर्शाती बंद हुई।