देश की खबरें | ट्यूलिप से महकी जन्नत ए कश्मीर ; वेलेंटाइन डे मनाने के लिए वादियों में उतरे प्रेमी जोड़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ट्यूलिप के फूलों से महकीं घाटी, डल झील पर थिरकते शिकारे, गुलमर्ग की घाटियों में रूई की तरह गिरती नरम नरम बर्फ - जन्नत ए कश्मीर में इस वेलेंटाइन डे पर हाथों में हाथ डाले प्रेमी युगल वादियों में विचरते हंस और हंसिनी का जोड़ा मालूम हो रहे थे। कश्मीर की खूबसूरती के चलते प्रेमी युगलों ने इस वर्ष वेलेंटाइन डे मनाने के लिए इन्हीं वादियों को चुना ।